नमो घाट पर मंगलवार को काशी तमिल संगमम का आगाज हुआ। कार्यक्रम के दौरान एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, इसी दौरान अचानक एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया।