विकास खंड के ग्राम पंचायत नवापुरा बगीचे में रविवार को स्वर्गीय मुन्नी व श्रीनाथ पहलवान की स्मृति में आयोजित विराट कुश्ती दंगल में यूपी के आलावा एमपी, हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों से आए पहलवानों ने जमकर दांव पेंच लगाते जोर आजमाइश किया। दंगल का शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष लक्कड़ पहलवान ने गाजियाबाद के पहलवान बादल और प्रवीण स्वामीनाथ का हाथ मिलाकर कराया। दंगल में 60 जोड़ी से अधिक पहलवानों ने पसीना बहाया लेकिन ज्यादातर कुश्तियां बराबरी छूटी। दंगल की सबसे रोचक तीन लाख रुपए इनाम की कुश्ती हिंद केसरी सेना के पहलवान नरेंद्र तोमर और गजियाबाद निवासी राष्ट्रीय पहलवान कलवा गुज्जर के बीच खेली गई। 40 मिनट चली कुश्ती में तोमर पहलवान के ढांक दांव का काट करते हुए गुज्जर ने बहरी दांव का प्रयोग कर जमकर तालियां बटोरी। और तुरंत काला जंग दांव का प्रयोग कर दिया तो तोमर ने बचाव करते हुए पीछे की ओर मुड़ गए और स्वयं को संभाल लिया अंततः रेफरी राजेश ने कुश्ती बराबरी की घोषणा कर दी। इसके अलावा दंगल में गाजियाबाद के पहलवान वरुण ने मुगवार के पहलवान लक्कड़ पर निकास दांव का प्रयोग कर कब्जे में ले लिया इतने में लक्कड़ ने उल्टी दांव खेला और बच निकले।मध्य प्रदेश भिंड मुरैना के पहलवान गौरव और मिर्जापुर संदीप पहलवान बीच कुश्ती 30 मिनट चली संदीप के ढांक दांव पर बहरी दांव लगाकर एम पी के पहलवान ने कड़ी चुनौती दिया। इसके अलावा मनीष मथुरा, सौरभ रैपुरा , शेरबहादुर डील्डब्ल्यू, कुलदीप नवापुरा के बीच रोचक कुश्ती हुई।