कछवा रोड सेवापुरी ब्लॉक के ठटरा राजकीय हाईस्कूलमें पढ़ने वाली कक्षा 10 की छात्रा प्रिया बिंद ने 68वीं माध्यमिक विद्यालय मंडलीय कुश्ती बालिका वर्ग प्रतियोगिता में अंडर17 40 किलो भार में गाजीपुर की अंशिका को हराकर प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चैन होने पर ग्राम प्रधान सुनील कुमार बिंद के नेतृत्व ने मिठाई बांटी इस दौरान ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी ग्रामीणों का कहना है कि हमारे बिंद बस्ती की होनहार छात्रा ने जिले से लेकर प्रदेश तक अपने प्रतिभा को दिखाते हुए गांव का नाम बढ़ा रही है इस मामले में विद्यालय की प्रधानाध्यापक रहमत तारा एवं सहायक अध्यापिका का वीणा गौड़ कुमारी श्वेता गीता सिंह आरती गुप्ता सहित अन्य लोगों ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।