विश्व कुश्ती दिवस पर शहर के अलग-अलग अखाड़ों में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बरेका में कुश्ती कोच उदय प्रताप सिंह और लालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आरएसओ आरपी सिंह के नेतृत्व में कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसके बालिका वर्ग में कशिश और पुरुष वर्ग में मुलायम ने बाजी मारी।