प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज डॉ. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में मातृशक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में 25 हजार महिलाएं हिस्सा लेंगी। यह पहली बार होगा जब किसी राजनीतिक दल की ओर से इतनी बड़ी तादाद में महिलाओं का सम्मेलन होने जा रहा है। कार्यक्रम की खास बात ये है कि इसमें संचालन, मंच, व्यवस्था समेत सभी जिम्मेदारियां महिलाएं ही संभालेंगी।