चौबेपुर के बलुआघाट रोड के पास कॉलोनी में शराब ठेका खोले जाने के विरोध में महिलाओं ने चिमटा, बेलन, हंसिया लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का कहना है कि यह ठेका पहले आबादी से दूर था, अब इसे कॉलोनी के मुख्य प्रवेश मार्ग पर स्थानांतरित किया जा रहा है। इसी रास्ते से हम सभी को बाहर निकलना होता है।