वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के दशनीपुर निवासी महिला ने अपने बेटे के अगवा करने का आरोप लगाया है। सीपी को ज्ञापन देने आई महिला ने बताया कि उसे गांव की ही एक लड़की पर शक है, इसलिए उसके खिलाफ शिकायत पत्र लेकर आई हूं। महिला ने बताया कि उसका बेटा उक्त लड़की से बात भी करता था। उसके मोबाइल में रिकाॅर्डिंग भी है। आरोप लगाया कि लड़की के घर वाले उससे रुपये भी मांग रहे थे।