वाराणसी में गुरुवार को अचानक हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। पिछले कई दिनों से हो रही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। इस बीच गुरुवार की सुबह भी तेज धूप निकली। लेकिन दोपहर होते ही तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।