वाराणसी के नमो घाट पर आने वाली 17 दिसंबर को विश्वमांगल्य सभा का आयोजन किया जाने वाला है इस मौके पर देवी अहिल्या बाई होल्कर के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य महान विभूतियों को भी आधार मानकर नाटक की प्रस्तुती होगी। काशी के इस आयोजन से न सिर्फ रानी अहिल्याबाई के योगदान को याद किया जाएगा बल्कि उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि देने का प्रयास भी किया जाएगा।