फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में छाया घना कोहरा, 25 मीटर आगे तक नहीं दिखी सड़क

इस सीजन का सबसे घना कोहरा सोमवार को छाया। सुबह 4 बजे से नौ बजे तक दृश्यता 25 मीटर से भी कम रही। सड़क पर आगे चलना मुश्किल हो गया। दूसरी तरफ, सोमवार इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। जो न्यूनतम तापमान रविवार को 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, वह सोमवार को लुढ़क कर 8.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह तापमान सामान्य 8.5 डिग्री सेल्सियस कम है। 24 घंटे में ही तापमान 1.3 डिग्री नीचे आया है। 10 साल में आठवीं बार दिसंबर महीने में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। लगातार छठवें दिन काशी में अति शीत दिवस घोषित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें