लालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 68वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स की चार स्पर्धाओं में वाराणसी के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक और बालिका वर्ग में वाराणसी ने चार गोल्ड मेडल जीतकर अपना दबदबा बनाए रखा है। टीम ने तीन सिल्वर और तीन कांस्य भी जीता। वहीं, प्रयागराज, मिर्जापुर, मेरठ और लखनऊ ने एक गोल्ड मेडल जीता। अंडर-19 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वाराणसी के अंशू रजक ने गोल्ड, स्पोटर्स कॉलेज सैफई के अमित यादव ने सिल्वर और वाराणसी के ही राम अनुज यादव ने कांस्य पदक जीता।