फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वाराणसी पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी कमिश्नरेट के चौक थाना क्षेत्र के बेनिया में राजन (60) की गोली मारकर हत्या के मामले में चार आरोपियों को एसओजी और पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ओझाई (तंत्र-मंत्र) के चक्कर में बुजुर्ग की हत्या हुई थी। दो आरोपी चौक थाना क्षेत्र के और दो मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के आरोपी हैं। डीसीपी गौरव बंशवाल ने बताया की आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद किया गया है। रविवार की देर रात घर के बाहर चारपाई पर सोते समय मिर्जापुर निवासी राजन की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दूसरी पत्नी के बेटे की 20 जून को होने वाली सगाई के लिए राजन पहुंचा था। पहली पत्नी मिर्जापुर के नारायणपुर में रहती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें