40वें नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ वाराणसी में सोमवार को आई बैंक सोसाइटी व साह हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र दान जागरूकता रैली निकाल कर की गई। मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया नें रैली को शास्त्री पार्क सिगरा से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में सबसे आगे डमरू दल चल रहे थे। इसके बाद साह हॉस्पिटल के सदस्य और पैरामेडिकल के विद्यार्थी सहित रोटरी क्लब शिव गंगा, गंगा, भारत विकास परिषद एवं इनरव्हील क्लब सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग हाथों में स्लोगन की तख्तियां लेकर जनमानस को जागरूक कर रहे थे। स्वागत संस्था के अध्यक्ष प्रद्युम्न साह, संचालन सचिव डॉ. सुनील साह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रिषभ साह ने दिया। इस अवसर पर नीलू मिश्रा, बृजेश महेश्वरी, दीपक अग्रवाल, अप्पू गोयल, डॉ. अजय मौर्या, उदय शंकर जायसवाल, मनीष केशरी, मिलन केशरी सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।