बुधवार को नगर जाम से कराह उठा। पैर रखने भर की जगह नही।लगभग पांच घंटे से ज्यादा समय तक लगे जाम छुड़ाने में पुलिस को पसीने छूट गए। स्कूल वैन में बैठे छोटे छोटे बच्चे बिलबिला उठे। पहले निकलने की होड़ भी जाम को उलझाने में अहम भूमिका में दिखी।हुआ यह कि सामनेघाट पुल पर माल लदी पिकअप अचानक से खराब हो गई।जिससे सामनेघाट पुल से रामनगर की ओर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई और देखते ही देखते वाहनों की कतार लगभग आधा किलोमीटर से ज्यादा दूर तक लग गई,जो पुल से लेकर किला मार्ग होते हुए चौराहा तक पहुंच गई।स्थिति यह हो गयी कि चौराहा से पड़ाव व टेंगरामोड़ मार्ग पर भी जाम का झाम हो गया।