फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की चेकिंग अभियान को उत्तर प्रदेश चालक वेलफेयर सोसाइटी ने समर्थन, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 13 May 2026 04:51 PM IST

वाराणसी में यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान को उत्तर प्रदेश चालक वेलफेयर सोसाइटी ने समर्थन दिया है। सोसाइटी ने कहा कि कुछ अवैध लोग यूनियन के नाम पर अवैध वाहनों का संचालन कर रहे हैं, जिस पर कार्रवाई जरूरी है। संगठन ने मांग की कि वाराणसी कमिश्नरेट में संचालित सभी संगठनों के रजिस्ट्रेशन और दस्तावेजों की जांच कराई जाए। सोसाइटी ने वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देशन में चल रहे अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यातायात पुलिस हर मौसम में कड़ी मेहनत कर शहर की यातायात व्यवस्था संभाल रही है। संगठन ने मांग उठाई कि शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस कर्मियों के लिए बूथ बनाए जाएं, ताकि ड्यूटी के दौरान उन्हें आराम की सुविधा मिल सके। सोसाइटी ने आरोप लगाया कि कुछ तथाकथित अवैध संगठन और लोग यातायात पुलिस पर अनर्गल आरोप लगाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों की जांच कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की भी मांग की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें