फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में यूपी कॉलेज के छात्रों फूंका वक्फ बोर्ड का पुतला, परिसर को वक्फ संपत्ति बताने का मामला

वाराणसी के यूपी कॉलेज के छात्र वक्फ बोर्ड के खिलाफ आंदोलित हैं उनका गुस्सा थमता नजर नहीं आ रहा। आज छात्रों ने यूपी कॉलेज परिसर में मार्च निकाला और वक्फ बोर्ड बोर्ड का पुतला फूंककर विरोध दर्ज किया। मामले पर गौर करें तो वर्ष 2018 में वसीम अहमद द्वारा परिसर में स्थित मस्जिद सहित पूरे कॉलेज को वक्फ संपत्ति होने का दावा करते हुए वक्फ बोर्ड कार्यालय को आवेदन दिया गया। बाद में वक्फ बोर्ड ने कॉलेज प्रबंधन को नोटिस भेजकर इस पूरे परिसर की संपत्ति वक्फ बोर्ड की होने का दावा किया । इस नोटिस का जवाब देते हुए यूपी कॉलेज प्रबंधन ने बातों को भ्रामक और निराधार बताया। कहा कि कॉलेज परिसर की जमीन ट्रस्ट की रही है जिसके न खरीदा जा सकता है और न ही बेचा जा सकता है। बीते जुमे के दिन विवाद बढ़ता देख फोर्स तैनात की गई हालांकि हालात शांतिपूर्ण हैं लेकि छात्र इस पूरे मामले को लेकर लगातार विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें