फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी संवाद 2025 में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने देश के विकास पर की बात

बीएचयू के मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में काशी संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि देश का बड़ा वर्ग जो आजादी के 75 साल बाद भी अपनी चुनौतियों से जूझ रहा है। विकसित भारत तभी होगा जब सरकार वंचित लोगों के लिए काम करे। सरकार ने कई योजनाएं शुरू की और इनमें से सबसे ज्यादा फायदा आधी आबादी महिलाओं का हुआ। सरकार जिस दृष्टि के साथ काम करती है वो पूर्ण विकास है। केवल स्वास्थ्य मंत्रालय की कई स्कीम लंबे समय से चल रही हैं। दुनिया के अंदर मातृत्व मृत्यु दर में इतनी गिरावट आई कि वैश्विक दर भी नीचे आ गया है। देश के हर तबके तक कैसे योजनाओं का लाभ पहुंचाना है ये सोच हमारी सरकार ने दिखाई। लगातार सरकार की कोशिश रही कि भारत की आर्थिक प्रगति और पर्यावरण के बीच संतुलन बना रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें