फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली में 54 किलो गांजे के साथ दो तस्कर पकड़े गए, स्कॉर्पियों में गांजा रखकर तस्करी के फिराक में थे, एक आरोपी गैंगस्टर

नौगढ़ पुलिस ने रविवार की रात 54 किलो 580 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। सीओ कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह व उनकी टीम द्वारा अपराधियों की खोज बिन व तलाश में मझगाई मोड पर मौजूद थे की इसी समय मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो से बाहर से कुछ लोग आ रहे हैं उसमें कुछ अवैध सामग्री है और पुलिस तुरंत चौकन्या हो गई तभी मेझगाई मोड से आ रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो में पुलिस ने टॉर्च बार के रोशनी दी लेकिन स्कॉर्पियो वाले भागने की फिराक में थे मगर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा। अभियुक्त की पहचान जयप्रकाश उर्फ जे०पी०है जो जनपद अलीगढ़ का रहने वाला है दूसरा अभियुक्त हरेंद्र कुमार है जो जनपद हाथरस का रहने वाला है दोनों अभियुक्त के ख़िलाफ़ नौगढ़ थाना में मुक़दमा दर्ज कर आगे कारवाही में पुलिस जुट गई।गिरफ़्तार अभियुक्त जयप्रकाश उर्फ़ जे०पी०के ख़िलाफ़ जनपद अलीगढ़ में भी गैंगस्टर एक्ट का मुक़दमा दर्ज है और कई बार जेल जा चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें