फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्गीय किशोर कुमार की 38वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, VIDEO

पितर कुंडा के कुंड पर डर्बी शायर क्लब की ओर से सोमवार को फिल्म गायक एवं अभिनेता स्वर्गीय किशोर कुमार की 38वीं पुण्यतिथि मनाई गई। क्लब अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर ने मछलियों को चारा खिलाकर और चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शकील अहमद ने कहा कि 13 अक्टूबर, 1987 को हृदय गति रुकने से महान गायक का निधन हुआ था। उन्होंने करीब 1200 फिल्मों में 2678 गीत गाए, जिनमें सबसे अधिक गाने राजेश खन्ना के लिए थे। किशोर दा ने अभिनेता, गायक और कॉमेडियन के रूप में अमिट छाप छोड़ी। इस अवसर पर हैदर मुलाई, बाली शर्मा, नारायण शर्मा, जावेद हुसैन, सैयद दुलारे हुसैन, कुंदन कुमार साहनी, चुन्नी खान आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें