बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग घायल हो गए। इस पर मनबढ़ों ने बाइक सवार युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। उपचार के दौरान 14 दिन बाद शनिवार की रात युवक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए युवक के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद रविवार की शाम कठिरांव चौराहे पर शव रख कर जाम लगा दिया। सूचना पाकर फूलपुर, सिंधौरा और बड़ागांव थाने की फोर्स के साथ एसीपी पिंडरा मौके पर पहुंचे।