आंध्र प्रदेश में भगवान तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद लड्डू में जानवरों की चर्बी मिलने के मामले में वाराणसी के संतों की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि यह धार्मिक अपराध है। इस मामले में निष्पक्ष रूप से जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए। काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रोफेसर राम नारायण द्विवेदी और वाराणसी अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने प्रतिक्रिया दी।