चौबेपुर थाना क्षेत्र के चंद्रा-बलुआ रोड स्थित संभुआ बाबा मंदिर, जाल्हुपुर के पास स्टार बिल्डिंग मैटेरियल दुकान के समीप खड़े ट्रैक्टर की बैटरी चोरी का मामला सामने आया है। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब 2:30 बजे एक युवक ट्रैक्टर के पास पहुंचा और नट-बोल्ट खोलकर बैटरी निकालने लगा। करीब 35 मिनट तक मौके पर रहने के बाद उसने बैटरी को एक बोरे में भरकर बाइक पर रखा और फरार हो गया। सुबह घटना की जानकारी होने पर ट्रैक्टर स्वामी उकथीं निवासी आलोक उर्फ गुड्डू ने थामा चौबेपुर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।