युवा अग्रवाल सम्मेलन की ओर से चार दिवसीय श्री महालक्ष्मी पूजनोत्सव समारोह बुद्धवार नरकाचौदस के दिन श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज के प्रांगण में प्रारम्भ हुआ। इस महापूजा में महाबली हनुमान, माता सरस्वती, श्री महालक्ष्मी माता काली एवं श्री गणेश की दिव्य आभा स्वरुप प्रतिमाओं का विधिविधान से श्रृंगार कर आसन पर विराजमान कराया गया। पं विकास महाराज, शुभम, भीष्म, अभिषेक एवं अनिल शास्त्र विद्वान ब्राह्मणों ने अपने कंठस्थ संस्कृत श्लोकों एवं मंत्रो से नवग्रह पूजा से पूरा प्रांगण के चारों दिशाओं के वातावरण को शुद्ध किया। तत्पश्चात प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम महापूजा के मुख्य यजमान सौरभ अग्रवाल शिप्रा अग्रवाल एवं अक्षय अग्रवाल अर्पिता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से प्राण प्रतिष्ठा का पूजन पूरी विधि विधान से किया। कुल 5 घंटे तक चली महापूजा के अंत में हवन कर प्रसाद वितरण किया गया। गुरुवार दीपावली के दिन मध्य रात्रि में महानिशा पूजा होगी।