देश संविधान से चलता है शरीयत से नहीं। मुस्लिम युवक संविधान को नजरअंदाज कर सड़कों पर उतरेंगे तो यह भी ध्यान रखें कि हिन्दू लड़कों ने हाथ में चूड़ियां नहीं पहन रखीं हैं। उक्त बातें अखिल भारतीय संत समिति और गंगा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानन्द ने कही। वे बरेली के मौलाना तौकीर रजा के बयान से नाराज थे जो उन्होंने जयपुर के एक कार्यक्रम के दौरान दिए थे। उन्होंने कहा था कि मुस्लिम लड़कें कभी भी दंगे-फसाद के लिए उतारू हो सकते हैं। स्वामी जीतेंद्रानन्द ने कहा कि ऐसा कुछ हुआ तो इस बार मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। गोधरा कांड में जब पूरा गुजरात जल उठा था तो सेना की मांग की जा रही थी। दोबारा ऐसी कोशिश मौलाना तौकीर को बहुत भारी पड़ जाएगी। इसी क्रम में स्वामी जीतेंद्रानन्द ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे पर भी कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कुछ दिन पूर्व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विवादित बयान दिया था। इसी पर आपत्ति जताते हुए जीतेंद्रानन्द ने कहा कि गोरक्षपीठ तीन पीढ़ियों से राजनीति में है। योगी आदित्यनाथ तीसरी पीढ़ी हैं। इसलिए मल्लिकार्जुन हम भगवाधारियों को राजनीति न सिखाए।