वाराणसी के घाटाें का नजारा हर किसी की पहली पसंद होता है लेकिन इन दिनों घाट की रौनक खास है। रात में गंगा के सफर पर घाट की तस्वीर आपको आकर्षित करती नजर आएगी। घाट की सजावट मन को हर्षित करती नजर आएगी और मन से आवाज आएगी हर हर महादेव। आपको बता दें कि गंगा की मध्य धारा से काशी के गंगा घाट को देखकर स्वर्ग सा दृश्य प्रतीत होता है और त्यौहार के मद्देनजर घाट पर इन दिनों रौनक खास है। हर ओर विशेष प्रकार की लाइटिंग की गई है जिसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो यहीं ठहर जाएं।