फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादी विवाह उत्सव में महिलाओं ने भक्ति गीतों पर किए डांस, जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 24 Nov 2024 04:44 PM IST

वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर में त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार की ओर से रविवार को दादी विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया था। महिलाओं ने श्री रानी सती दादी के विवाह की झांकी सजाई तो झुंझुनू दरबार-सा नजारा होते ही मंदिर में पुष्प वर्षा होने लगी। समाज की किरण सराफ, उषा केजरीवाल, अज्जू सराफ, सरिता सराफ के साथ 251 महिलाएं रंग-बिरंगी साड़ी पहने चुनरी उड़े संगीतमय मंगल पाठ को पढ़ा। भजन संध्या में श्री रानी सती श्याम भक्त मंडल व दादी भक्तों ने भजन ज्योति में त्रिशूल तू मेहंदी में तू नकली फूलों में है तू, ओढ़े चुनरी मां सिंह सवार, बेगी बेगी आओ टाबरिया देखो झुंझुनू वाली दादी आई, उड़े उड़े चुनरिया हवा के झोंके से, मंदिर में स्थापित तीनों विग्रह के अलौकिक झांकी सजाई गई। अध्यक्ष भरत सराफ, राधे गोविन्द केजरीवाल, अनूप सराफ सपरिवार दादी की आरती उतारी। संयोजन में त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार के सभी सदस्य गण उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें