फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली में छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से कराया जा रहा अवगत, शासन की ओर से चलाया जा रहा कार्यक्रम

शासन की ओर से जनपद के चार थानों पर 10-10 छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली व पुलिस से संबंधित जानकारी देकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके तहत अलीनगर में भी प्रतिदिन पहले से चयनित 10 छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन दो से तीन घंटे प्रशिक्षित किया जा रहा है। शासन की ओर से पिछले दिनों ऑनलाइन आवेदन विद्यालयों से मांगा गया था। इसके लिए जनपद के चार धीना, सकलडीहा, धानापुर, अलीनगर थाने को चयनित किया गया है। प्रत्येक थाने पर 10-10 छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, पुलिस से संबंधित जानकारी के अलावा उन्हें जागरूक कर कानून के अलावा अन्य मामलों की जानकारी दी जा रही है। अलीनगर थाने पर लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के 10 छात्र-छात्राओं को अलीनगर थाना पर तैनात एसआई गोविंद सिंह पिछले 11 तारीख से जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शासन के मंशा कें अनुरूप चयनित छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रतिदिन दो से तीन घंटे की क्लास चलाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें