फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू परिसर में छात्रों का प्रदर्शन,बिड़ला हॉस्टल की सड़क जाम कर विरोध, गर्म हुआ माहौल, मारपीट गाली देने का आरोप

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 13 May 2025 12:41 AM IST

बीएचयू के बिड़ला हॉस्टल के बाहर सड़क जाम कर छात्रों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए रुइया हॉस्टल के छात्रों पर मारपीट और एक छात्र को घायल करने का आरोप लगाया। वहीं जातिगत टिप्पणी कहकर लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराने की भी मांग की गई। हिंदी विभाग के विन्टेस पासवान ने लंका थाने को तहरीर लिखकर कहा कि रविवार रात जब रुइया हॉस्टल के छात्रों का धरना चल रहा था तो उसी समय कुछ छात्रों के साथ नोकझोंक हो गई। कई छात्र मारपीट करते हुए रुइया लेकर गए। डंडा और रॉड से हमला किया गया। फिर जाति सूचक गालियां दी गईं। हालांकि बेहोशी की हालत में ट्रॉमा सेंटर भेजवाया गया, जहां इलाज कराया। कई जगह पर चोट केे निशान है। इससे पहले रविवार को रुइया हॉस्टल के संस्कृत ब्लाक के बाहर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था। शाम 4 बजे हॉस्टल के छात्र शिवम मिश्रा के साथ आपसी रंजिश में मैदान में क्रिकेट खेलने के दौरान मारपीट की गई थी। उसने बताया कि बिड़ला के कुछ छात्र वहां मौजूद थे जिससे उन लोगों से बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें