रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 47वां दीक्षांत समारोह मनाया गया। इस दौरान छात्र- छात्राओं को मेडल और उपाधियां दी गईं। समारोह में शामिल छात्रा भाविका जैन ने सोहर गीत की प्रस्तुति दी। साथ ही उन्होंने अपनी सफलता की कहानी को बताया।