बीएचयू सिंह द्वार पर छात्रों ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज किया। आपको बता दें कि बीएचयू के 13 निलंबित छात्रों के समर्थन में दिल्ली विश्वविद्यालय और जेएनयू के छात्र संयुक्त रूप से वाराणसी पहुंचे हैं और सिंहद्वार पर प्रदर्शन कर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई को वापस लेने की मांग कर रहे है। प्रदर्शन में कांग्रेस की एनएसयूआई और समाजवादी छात्र सभा से जुड़े छात्र शामिल हैं।