वाराणसी जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र के चांदमारी चौकी अंतर्गत खुशहाल नगर ज्ञानदीप स्कूल के पास एक छात्र को गोली लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। इस बीच घायल छात्र को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। ट्रामा सेंटर पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।