वाराणसी के गिरधरपुर गांव स्थित प्राचीन चौरा माता मंदिर में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत राधा-कृष्ण की भव्य प्रतिमाओं की स्थापना विधि-विधान के साथ की गई। प्रातःकाल हवन और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमाओं का अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ प्रतिमाओं की स्थापना की। पूजा-अर्चना के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में एक भव्य यात्रा निकाली, जो गिरधरपुर से प्रारंभ होकर सरवनपुर, कोरउत, अयोध्यापुर ग्रामों की परिक्रमा करते हुए पुनः चौरा माता मंदिर पहुंची। इस अवसर पर सुरेश यादव उर्फ मंजू, जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह, मोदी यादव, भोतू पहलवान, योगेश सिंह, राजनाथ यादव, मनोज यादव आदि लोग रहे।