वाराणसी के बड़ालालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 68वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 400 एथलीटों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। वाराणसी के अंशु रजक ने अंडर-19 के 200 मीटर दौड़ में गोल्ड जीतकर काशी का मान बढ़ाया है। बुधवार को 100 मीटर में अंशु ने गोल्ड जीता था। शुक्रवार को वह 400 मीटर दौड़ में भी दम दिखाएंगे।