सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एमएलसी आशुतोष सिन्हा के साथ क्षेत्रीय क्रिड़ा अधिकारी विमला सिंह से मुलाकात की। उन्होंने डॉ. संपूर्णानंद कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों और आमजनों के मॉर्निंग वॉक को शुरू करने की मांग की। एमएलसी ने कहा कि कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन के समय भाजपा ने इसे काशीवासियों को देने की बात कही थी। 25 दिन बित गए बावजूद इसके कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों को इसकी सुविधाओं से वंचित रखा गया है। कहा कि अगर हमारी मांगें मान ली जाती हैं तो खिलाड़ियों और आमजन से कोई शुल्क न लिया जाए।