फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंटो की कहानी, मंटो की जुबानी...नाट्य मंचन ने मोहा मन; VIDEO

राजातालाब स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स में “मंटो की कहानी, मंटो की जुबानी” कार्यक्रम के तहत प्रसिद्ध लेखक सआदत हसन मंटो की तीन चर्चित कहानियों का प्रभावशाली मंचन किया गया। आकाशीय मंच पर कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय से दर्शकों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत “खोल दो” कहानी के मंचन से हुई, जिसमें भारत-पाक विभाजन की विभीषिका, मजहब के नाम पर हुई हिंसा और इंसानियत के दर्दनाक अंत को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके बाद “काली सलवार” और “ठंडा गोश्त” का मंचन हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। नाटक के मंचन से पूर्व संस्थान के निदेशक डॉ. अनिल सिंह और डॉ. अवधेश सिंह ने कलाकारों का परिचय कराया। कार्यक्रम का निर्देशन हर्षित कुमार तथा सह-निर्देशन हर्ष जायसवाल ने किया, जबकि प्रस्तुति नवीन चंद्र की रही। मंचन में हर्ष जायसवाल, अनुराग कनौजिया, प्रवेश भार्गव, सूरज दुबे, तरुण पांडेय, आशीष भारद्वाज, अनिकेत मिश्रा, मोहित दुबे, किशन सिंह, अमन पाल, पूनम सैनी, सुहानी मौर्य और रियास ने दमदार अभिनय किया। नेपथ्य सहयोग सुमित ठाकुर और अमन पाल ने संभाला। कार्यक्रम के दौरान शंखनाद भी किया गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें