वाराणसी में भाजपा युवा मोर्चा के लोगों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर राहुल गांधी का पुतला फूंका और विरोध दर्ज किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ऊपर से पानी फेंकने पर भाजपा युवा मोर्चा का विरोध और तेज हुआ। कार्यालय के बाहर पुतला फूंका गया और मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।