फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉगिंग रेस में श्रेया बनीं ग्रीन चैंपियन, पांच किमी दौड़ में उठाया चार किलो कचरा; VIDEO

वाराणसी में प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में पहली बार आयोजित पांच किलोमीटर प्लॉगिंग रेस में श्रेया सिंह ने पहला स्थान हासिल कर ग्रीन चैंपियन अवॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, बड़ा लालपुर से परमानंदपुर मिनी स्टेडियम तक आयोजित रेस के दौरान चार किलोग्राम कचरा एकत्र किया। प्रतियोगिता में हॉकी, हैंडबॉल, रग्बी, टेबल टेनिस, जूडो और एथलेटिक्स के करीब 400 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। रेस का उद्देश्य फिटनेस के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम के संयोजक जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. ए.के. सिंह रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें