शक्ति की आराधना के पर्व के आखिरी दिन कक्षा 10 की छात्रा शांभवी श्रीवास्तव ने रामनगर थाने का प्रभारी पद का कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने थाने का गहनता से निरीक्षण किया। एफ आई आर दर्ज करने की प्रक्रिया को समझा, केस फ़ाइल करने की जटिलता देखी। इसके अलावा महिला डेस्क, मिशन शक्ति 5.0 और सुरक्षा प्रबंधन सम्बन्धी जिम्मेदारियों को समझा। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन नम्बरो जैसे 112, मुख्य मंत्री हेल्पलाइन1076 बाल सहायता नम्बर 1098, साइबर अपराध 1930 आदि को भी जाना समझा। उन्होंने मामलों के निस्तारण में भी रुचि ली। इसके पूर्व पदभार सम्हालने से पहले थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बुके दे कर शांभवी का स्वागत किया। सभी कर्मचारियों ने उन्हें सैल्यूट किया। शांभवी ने सभी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।