सावन के चौथे और अंतिम सोमवार पर बाबा विश्वनाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। वहीं सावन के अंतिम सोमवार पर काशीपुराधिपति की नगरी में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। चारों तरफ हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से काशी गुंज रही है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की अटूट कतार लगी है। काशी विश्वनाथ मंदिर, चौक, ज्ञानवापी, मैदागिन आदि मार्गों पर शिवभक्तों का रेला उमड़ पड़ा है।