बसंत पंचमी को लेकर उत्सव मनाया जा रहा है। इस क्रम में पंडाल में देवी सरस्वती की प्रतिमा विराजमान हो चुकी हैं। भक्त माता के दर्शन के साथ ही उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। बता दें कि काशी महादेव की नगरी है और यहां वैराग्य के साथ ज्ञान की प्राप्ति भी होती है ऐसा कहा जाता है लिहाजा देवी आराधना वृहद होती है। इसी क्रम में भक्तों ने पीताम्बर वस्त्र धारण किया है और पूजन कर रहे हैं।