वाराणसी जिले में नए शिक्षाधिकारी के रूप में भोलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक का पदभार संभाला। दो दिन पहले ही बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग में ताबदले किए गए। डीआइओएस का चार्ज लेने के पहले भोलेन्द्र प्रताप सिंह जिला अंबेडकर नगर में बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात थे। यहां वाराणसी में अब तक अवध किशोर सिंह जिला विद्यालय निरिक्षक के रूप में कार्य कर रहे थे। सोमवार को अर्दली बाजार स्थित कार्यालय में नवागत शिक्षाधिकारी भोलेन्द्र प्रताप सिंह के चार्ज लेने के पश्चात संस्कृत विद्यालय शिक्षक समिति के पदाधिकारीयों ने भव्य स्वागत किया।