फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : काशी में डमरूओं के निनाद और देव झांकियों संग निकली साईं पालकी, भक्तों ने लगाए जयकारे

शिरडी साईं बाबा की पालकी यात्रा में साईं भक्तों की भीड़ उमड़ी थी। देवों की झांकी व राधा-कृष्ण के स्वरूप रासलीला से प्रभु दर्शन करा रहे थे। बैंडबाजे, डमरूओं की निनाद, घोड़े व ऊंट से यात्रा की आभा निखर रही थी। शुक्रवार को मलदहिया लोहामंडी स्थित श्रीशिरडी साईं मंदिर के दो दिवसीय 13वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सुबह बाबा की काकड़ आरती हुई। पंचामृत से स्नान कराकर फूलों से शृंगार किया गया। इसके बाद ठाट-बाट से बाबा के जयकारे के साथ शोभायात्रा परिक्रमा पथ पर निकली। भक्तों के कंधे पर बाबा की पालकी थी। उनके साथ महिलाएं, पुरुष व युवाओं की टोलियां चल रही थीं। शहनाई की मंगल ध्वनि और डीजे पर धार्मिक धुन से माहौल भक्तिमय बना रहा। भक्तों में प्रसाद वितरित हुआ। पालकी यात्रा तेलियाबाग, जगतगंज, लहुराबीर होते हुए पुन: मंदिर परिसर में पहुंची। शाम को शृंगार हुआ और दर्शन-पूजन के लिए भीड़ रही। सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने मां काली, महिषासुर मर्दिनी, रासलीला आदि की झांकी सजाई। संयोजक रजनीश कनौजिया, अम्बरीश सिंह भोला, रामभजन अग्रहरि, आशीष कुमार, अवधेश अग्रहरि, आदित्य चौधरी, उज्ज्वल कनौजिया, विशाल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें