काशी विश्व के तीसरे शहर में शुमार होने जा रहा है जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए रोपवे का निर्माण हो रहा है। रोपवे के संचालन में सुरक्षा और सुगमता का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रोपवे प्रोजेक्ट की सुरक्षा और तकनीकी मजबूती सुनिश्चित करने के लिए विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम ने पहले सेक्शन के निर्माण के लिए 90 ट्रॉली का परीक्षण किया है। वहीं रोपवे का ट्रायल लगातार किया जा रहा है। शुक्रवार को भी कैंट से रोपवे का ट्रायल किया गया।