व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल। गोलगड्डा तिराहे पर अचानक सड़क धसने से हलचल मच गई। हालांकि प्रशासनिक अमले ने सतर्कता दिखाते हुए बैरिकेटिंग कर व्यवस्था को सुचारू करने का प्रयास जरूर किया लेकिन यातायात परेशानी से गुजरता हुआ दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि सड़क के नीचे गहरी सिवर लाइन से पानी लिकेज हो रहा था जिसकी कोई सुधि लेने वाला नहीं था। अब सड़क का गड्ढा व्यवस्था के दावों पर सवाल खड़े कर रहा है।