फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदौलिया-गिरजाघर मार्ग पर रोपवे के चलते रास्ता बंद, लोगों की बढ़ी परेशानी

वाराणसी शहर के व्यस्त क्षेत्रों में शुमार गोदौलिया से गिरजाघर मार्ग पर इन दिनों लोगों को भारी अव्यवस्था का सामना कर रहा है। यहां चल रहे रोपवे के निर्माण कार्य के कारण आवागमन बाधित है। ऐसे में राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद है, जिसके चलते स्थानीय नागरिक और व्यापारी अब पैदल ही आवागमन कर रहे हैं। रोपवे के लिए स्टेशनों का निर्माण कार्य चल रहा है। जिससे क्षेत्र में जगह-जगह मलबा और धूल फैल रही है। सड़क पर उड़ती धूल न केवल लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रही है, बल्कि व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। इस धूल और अव्यवस्था के कारण दुकानदारों को ग्राहकों की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें