फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ में सड़क हादसा, दो की मौत दो घायल, जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार

सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ढोलीपुर गांव के पास ट्रक की धक्के से बाइक पर सवार भाई व बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका पिता व एक बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे में परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रौनापार थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी राजू (35) अपनी बेटी जानवी (9), रोहन (12) व दिव्या (17) के साथ बाइक से चक्रपानपुर जा रहे थे। चक्रपानपुर में उसकी बुआ के घर किसी का जन्मदिन था जिसमें वह सभी शामिल होने जा रहे थे। वह जैसे ही जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ढोलीपुर गांव के पास पहुंचे ही थे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया। इससेे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में जानवी व रोहन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजू व उसकी बेटी दिव्या गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भिजवाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को भी अपने कब्जे में लकर जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें