फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे के दंपती ने काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन का किया धन्यवाद, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 26 Mar 2026 08:43 PM IST

काशी विश्वनाथ मंदिर में पुणे से पधारे दंपती संजीव आंबेकर एवं नेहा आंबेकर मंदिर न्यास कार्यालय में धन्यवाद हेतु पधारे। दंपती ने बताया कि उन्होंने काशी में 9 माह 9 दिन निवास करने का संकल्प लिया था, जो आगामी 29 मार्च 2026 को पूर्ण होने जा रहा है। इस संकल्प के अंतर्गत दोनों दंपती ने प्रतिदिन काशी विश्वनाथ मंदिर में श्री विश्वेश्वर का दर्शन एवं पूजन करने के लिए उपस्थित होने का संकल्प लिया था। जून 2025 में जब यह काशी आए तब दैनिक दर्शनार्थी हेतु नए पास की व्यवस्था स्थगित की गई थी। हालांकि, काशीवासियों के लिए विशेष दर्शन द्वार प्रभावी है, लेकिन इन दंपती के पास काशी का स्थानीय परिचय पत्र न होने से यह उस श्रेणी में लाभ नहीं ले सकते थे। प्रतिदिन सुगम दर्शन टिकट लेना भी व्यावहारिक नहीं था। पति-पत्नी ने महादेव पर विश्वास एवं व्यवस्था के प्रति आशापूर्ण भाव से मंदिर कार्यालय में मुख्य कार्यपालक अधिकारी से संपर्क किया। मंदिर प्रशासन ने उनके संकल्प एवं श्रद्धा का आदर करते हुए उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें