पड़ाव से रामनगर टेगरा मोड तक फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। स्थानीय चौराहे से लेकर चंदौली सीमा तक लगभग 300 दुकान मकान प्लाट चौड़ीकरण के जद में आने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा मकान को तोड़कर रोड नाले का निर्माण कराया जा रहा है। रोड के किनारे बसे लोगों को क्षतिपूर्ति नहीं दी गई। इससे नाराज होकर मंगलवार की दिन में लगभग 12 बजे चौरहट, भोजपुर, सेमरा, कटेसर के लोगों ने जिला प्रशासन व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यवसायी राजेश सिंह ने कहा कि विभाग के अधिकारी मनमाने तरीके से भवन तोड़ रहे हैं। कटेसर के पूर्व प्रधान राम लखन यादव ने कहा कि अधिकारी सीधे मुंह बात सुनने को तैयार नहीं है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान मकान तोड़ दिये जाने से कई परिवार सड़क पर आ गये हैं। भोजपुर गांव के बनवारी पटेल निवासी की सात लड़कियां और एक लड़का है। इनका मकान सड़क के दोनों तरफ था। सड़क चौड़ीकरण में दोनों मकान आ गये हैं। चौरहट गांव निवासी सीताबी देवी का कहना है कि हमारे केवल पांच बेटीयां हैं। सात पीढि़यों से रोड के किनारे मिली जमीन पर मकान बनवाकर रहते चले आ रहे हैं । सड़क चौड़ीकरण की जद में अब बच्चों और पति के साथ सड़क किनारे सोने को विवश है। सरकार हम लोगों को की जमीन चौड़ीकरण के नाम पर ली तो अब शासन को चाहिए कि मुआवजे के साथ उन्हें कहीं अन्यत्र मकान बनाकर देना चाहिए।