पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भी बीसीसीआई भारत व पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच का शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के कार्यकर्ताओं ने सारनाथ के आशापुर चोराहे पर रविवार को पाकिस्तान पुतला फूंक कर विरोध जताया। महानगर प्रमुख गुलाब सोनकर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, बीसीसीआई होश में आओ का नारा लगाते नए अपना विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले में निर्दोष लोग मारे गए हैं, जिसमे पाक का हाथ था। इसके बाद भी बीसीसीआई सब जानते हुए भी भारत व पाक के खिलाड़ियों के बीच क्रिकेट मैच करा रहा है, जो नही होना चाहिए। इस दौरान बबलू, बचानू, राजकुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे।