एसओजी और भेलूपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है। इलाके के त्रिदेव मंदिर के ठीक सामने स्थित विजय लक्ष्मी पेइंग गेस्ट हाउस में तस्दीक के बाद टीम ने छापेमारी कर एक कमरे से तीन युवतियों और एक कस्टमर को पकड़ा है। सभी को हिरासत में लेकर भेलूपुर थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। एक सप्ताह के अंदर कैंट पुलिस ने भी इस तरह की कार्रवाई की थी।